शहडोल, मध्य प्रदेश जिला शहडोल के ब्यौहारी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरेही में हरिजन मोहल्ले मे लगे हैंडपंप मे 3 महीने से दूषित पानी आ रहा है ग्रामीणों ने सूचना ग्राम पंचायत एवं अधिकारियों को दी लेकिन किया जा रहा नजरअंदाज दूषित पानी पीकर रोक पर पड़ रहे बीमार, लेकिन आज तक नहीं किया जा सुधार ,शासन प्रशासन की तरफ से किया जा रहा नजरअंदाज ग्रामीण कर रहे हैंडपंप सुधार की मांग..

लगातार  हरिजन बस्ती के लोग हैंडपंप के गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर है पंचायत से लेकर जनपद तक शिकायत दे चुके लेकिन कोई सुनने वाला कोई नहीं है ग्राम पथरेही की बात करें तो यहां पर 4 हैंड पंप है जिनमें तीन खराब है और एक ही चालू हालात में है जिसमें से भी दूषित पानी आता है ग्रामीण उसी को पीने के लिए मजबूर है और आए दिन बच्चों और बुजुर्ग बीमार भी हो रहे हैं,

हमने जब पीएचई के कार्यपालन यंत्री से बात करना चाहा तो ना तो उनका फोन उठा ना ही उनके इंजीनियर का फोन चाहे नल जल योजना हो चाहे फिर हो जल जीवन मिशन इसके तहत जितने भी कार्य हुए हैं उस क्षेत्र में वहां पर स्थितियां ऐसी ही बनी हुई है लोगों का तो यह भी कहना है कि हैंडपंप वर्षों से नहीं सुधरे हैं और जब अधिकारियों से पूछा जाता है तो वह जांच कराने के बाद कार्यवाही  करने का आश्वासन देते हैं