Bihar
आज बिहार आ रहें PM मोदी
पटना में रुकेंगे, 21 को सीवान और पूर्वी चंपारण में चुनावी सभा
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, बिहार में जहां छठे चरण के चुनावी प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों पर भी भारी दबाव है। बिहार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बार काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। लिहाजा हर सीट पर उनकी निगाह बनी हुई है। चार दिनों के भीतर सात लोकसभा सीटों पर चुनावी प्रचार करना राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनौती है।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 20 और 21 मई को बिहार के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके बाद 21 मई को धुआंधार प्रचार करेंगे। पीएम मोदी 21 को बिहार में दो बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।