CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

हिण्डोरिया, नगर परिषद व्दारा थाना क्षेत्र हिंडोरिया के विभिन्न ग्रामों के घटना-दुर्घटना मे मृत व्यक्तियों के शवों के पोस्टमार्डम की समस्या को देखते हुए लगभग 15 वर्ष पूर्व बनवाया गया पीएम गृह स्वास्थ्य विभाग एवं शासन प्रशासन की घनघोर लापरवाही के चलते पिछले 01 साल से बंद पड़ा औचित्यहीन साबित हो रहा है।

इस सम्बंध मे एकता परिषद के पूर्व प्रदेश समन्वयक सुजात खान ने बताया कि राजनैतिज्ञों का गढ़ कहे जाने वाले नगर हिण्डोरिया में पीएम ग्रह के होने के बाद भी लोगों को शव परीक्षण के लिए आज भी समय एवं पैसा बर्बाद दोनों बरबाद करके दमोह जिला मुख्यालय तक आए दिन भटकना पड़ रहा है । पिछले 01 साल से पीएम गृह का संचालन सिर्फ इसलिए बंद है क्योंकि यहां पर जो आउटसोर्स कर्मी स्वीपर के पद पर पदस्थ था। उस बेचारे गरीब प्रशिक्षित स्वीपर को पूरी सिददत से कार्य करवा लेने के पश्चात भी कई महीनो से पगार नहीं दी गई थी। इसलिए वह यहाँ से काम छोड़कर समय पर भाग गया। इस तरह उसने अपनी एवं अपने परिवार की बुध्दीमत्तापूर्ण निर्णय लेकर खादय सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा की।  श्री खान ने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से  केन्द्र मे लगे अनेक अस्थायी कर्मचारियों को पिछले दो-तीन माह से पगार नहीं मिली है । इस कारण उन्हें भी जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का नित सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में लोगों को पहले की तरह ही अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के शव परीक्षण के लिए परेशान होना पड़ रहा है । स्वास्थ्य विभाग आज भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। इस दिशा में नगर परिषद हिण्डोरिया एवं पुलिस थाना हिंडोरिया के द्वारा भी कोई ठोस कदम या प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। पीएम गृह तो छोड़िए दमोह जिला के इस सबसे बडे़ एवं प्राचीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिण्डोरिया मे एक प्रशिक्षित ड्रेसर भी पिछले 4-5 साल से पदस्थ नही है । जो कि हल्की फुल्की घटना दुर्घटना से पीड़ित की मरहम-पट्टी बंधन कार्य या उसकी प्रारम्भिक सर्जरी जैसा प्रारंभिक उपचार का कार्य भी कर सके। श्री खान ने कहा कि आखिर हिण्डोरिया क्षेत्र की भोली- भाली,गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवा जैसी बेसिक सुविधा का ठीक से लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में बीएमओ अमित मिश्रा ने कहा कि मेरे व्दारा अपने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस दिशा मे कई बार पत्र व्यवहार किया जा चुका है । अभी भी प्रयास जारी है। जैसे ही एक प्रशिक्षित स्वीपर मिलता है । बंद पीएम गृह में शव परीक्षण की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। साथ ही ड्रेसर पदस्थ होते ही ये सुविधा भी केन्द्र मे सुसंचालित कर दी जायेगी। फिलहाल केंद्र में ड्रेसिंग का काम अकुशल कर्मियों के माध्यम से किया जा रहा है । क्षेत्रीय जनता ने कलेक्टर सुधीर कुमार गोचर एवं स्वास्थ्य विभाग दमोह के सीएम एचओ से नीम हकीमों पे कार्यवाही के साथ साथ इस दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग की है।