CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही में संपन्न डिवीजन स्तरीय रोल बॉल और रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर इन विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।रोल बॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी:अंडर-17 बालिका वर्ग:उद्रेका सिंह,मिष्टी गुप्ता,आस्था सिंह रही।
अंडर-19 बालक वर्ग में विभुम शुक्ला ने बाजी मारी।रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धियाँ:अंडर-11 बालिका इनलाइन: पहल मोंगिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।अंडर-11 बालिका क्वाड: अद्या पांडे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अंडर-11 बालक इनलाइन: अद्वैत तिवारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अंडर-11 बालक क्वाड: अक्षत पांडे ने रजत पदक जीता, जबकि सरस पांडे ने कांस्य पदक हासिल किया।अंडर-17 बालिका इनलाइन: उद्रेका सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।अंडर-17 बालिका क्वाड: आस्था सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं मिष्टी गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया।अंडर-19 बालक क्वाड: विभुम शुक्ला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इन शानदार उपलब्धियों पर विद्यालय के चैयरमैन श्री शम्मी पुरी, डाइरेक्टर श्री शश्वत पुरी, प्मैनेजमेंट हेड डॉ. हिमानी सिंह, प्राचार्या श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, तथा उपप्राचार्या श्रीमती सोनिया ओबोरॉय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और अद्वितीय खेल भावना की सराहना की है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार अपने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व करता है और उनकी उपलब्धियों पर हर्षित है। स्कूल का मानना है कि ये युवा खिलाड़ी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ेंगे। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।