CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पाढ़रवानी (लालबर्रा)में 28 अगस्त दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे से शासन द्वारा चलाए जा रहे  "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण का कार्य किया जायेगा उक्ताश्य कि जानकारी ग्राम पंचायत पांढ़रवानी सरपंच श्री अनीश खान ने दी तथा आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि में प्रमुख रूप से श्रीमती अनुभा मुंजारे विधायक बालाघाट, श्री सम्राट अशोक सिंह सरस्वार अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट,डुलेन्द्र ठाकरे सभापति जिला पंचायत बालाघाट,व दीपक कावरे जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य सभी रहेंगे तथा हास्पीटल रोड़ एवं शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया जायेगा वहीं उक्त आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सहित सभी लोगों कि उपस्थिति कि अपील कि गई है। जिसमें पंचायत के उपसरपंच, समस्त पंच व पंचायत सचिव रोजगार सहायक व सभी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।