CURATED BY – LAKESH PANCHEWASHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनी में 17 सितंबर दिन मंगलवार को ग्राम में  स्वच्छता हि सेवा अभियान तहत ग्राम के आसपास साफ-सफाई कि गई तथा जहां जहां कचरे उग आए थे,उसे उखाड़कर अलग किया गया तत्पश्चात शासन द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कार्य किया है वहीं फलदार व छायादार पौधे लगाए गए जिसमें नीम,आम,अमरुद, बरगद, सीताफल,अशोक, सहित अन्य पौधे शामिल रहे तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया है।
         वहीं ग्राम सरपंच बी आर ढबाले ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवित रखने के लिए आक्सीजन कि अतिआवश्यकता रहती हैं और हरे भरे पेड़ों से शुद्ध आक्सीजन मिलती है ग्राम में पौधे लगने से गांव का हरा-भरा वातावरण रहेगा शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी जैसे हम एक छोटे बच्चे कि देखभाल कर उसकी परवरिश करते हैं ठीक उसी प्रकार से हमको पौधे कि देख-रेख करना है पौधा लगाना आसान है लेकिन उसकी देखरेख करना कठीन है हमें उसकी सुरक्षा करना है क्योंकि जब यही पौधे बड़े बड़े होंगे तो गांव का वातावरण अलग हि नजर आयेंगा।

पीएम आवास तहत ग्राम में कराया गया ग्रह प्रवेश
      
     ज्ञात हो कि शासन से मिले दिशा निर्देशन तहत प्रत्येक पंचायत में 17 सितंबर दिन मंगलवार को पीएम आवास योजना अंतर्गत ग्रह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया था तथा ग्राम बम्हनी में भी सरपंच व अधिकारियों कि उपस्थिति में पीएम आवास योजना अंतर्गत श्रीराम को ग्रह प्रवेश करवाया गया सर्वप्रथम ग्राम सरपंच बी आर ढबाले ने फीता काटा तत्पश्चात हितग्राही का मुंह मीठा करवाकर उसका ग्रह प्रवेश करवाया गया है।   
    वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच बी आर ढबाले, विष्णु कुकड़े उपसरपंच, श्रीमती ललिमा गौतम उपयंत्री, दुर्गाराम  बाहेश्वर पंच, गजानंद दौनेकर पंच,खिलेन्द्र पटले पंच, बसंत सोनबिरसे, रमेश मानेश्वर, बसंत चौरे पंचायत सचिव,दीपा बिसेन रोजगार सहायक सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे हैं।