स्कूल के नाम पर छात्राओं से स्कॉलरशिप के बहाने मांगी गईं फोटो
परिजनों ने की थाने में शिकायत, साइबर अपराध के शक में पुलिस ने शुरू की जांच
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले माधवनगर थाना क्षेत्र डीएवी कल्डेरीज़ पब्लिक स्कूल के छात्रओ के पास अचानक स्कूल के शिक्षको के नाम से सोशल मीडिया पर छात्रवृत्ति के नाम पर फोटो मांगने का मामला सामने आया है, जिससे आक्रोशित परिजन सबसे पहले स्कूल पहुंचे और उसके बाद स्कूल के शिक्षको के साथ परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।
इस पूरे मामले की माधवनगर के थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया की यह पूरा मामला हैकिंग का होना पाया जा रहा है जिसमे स्कूल के ही छात्र को पहले इन लोगो ने पहले स्कूल के ही शिक्षक होने का भारत दिला और छात्रों को स्कॉलरशिप देने के बहाने से उनसे पहले उनके नंबर से ओटीपी मंगवाई और सभी से पहले पासपोर्ट फोटो मंगाई और फोटोभेजनें के लिये जल्दबाजी करने लगे ज़ब इसकी जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी जिससे परिजन आक्रोशित हो गए और सभी परिजन सीधे स्कूल पहुंच गए जिसके बाद परिजनों को पता चला की स्कूल के शिक्षको ने इसी कोई फोटो छात्र से मंगवाई ही नही है जिसके बाद छात्र के परिजन स्कूल के शिक्षको के साथ माधवनगर थाने पहुंच इसकी शिकायत की ओर इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम विभाग को भी दी है। इस पूरे मामले में माधवनगर थाने की पुलिस समेत जिले की साइबर क्राइम की टीम में जांच में जुट गई है।