शहड़ोल में संचालित SECL कोल माइंस में लोग नाम बदलकर कर रहे हे नौकरी
लगातार सामने आ रहे फर्जी नौकरी के मामले
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहड़ोल जिले में संचालित SECL कोल माइंस में फर्जी नौकरी के लगातार मामले सामने आ रहे है। जिसमे नाम बदलकर पड़ोसी या पहचान के लोग फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे है , जिनका भंडाफोड़ हुआ है। ऐसा ही एक मामला बुढार थानां क्षेत्र में सामने आया है जहां एक पड़ोसी अपने ही पड़ोसी के नाम पर वर्षों से नौकरी कर रहा था, जो कि अपने पत्नी के नाम LIC कराया था , बीमा कागजात उस व्यक्ति के हाथ लग गया जिसके नाम पर वह फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था ,जिसका रॉज खुल जाने पर मामले की शिकायत पीड़ित ने बुढार थाने में की,जिस पर पुलिस ने फर्जी नौकरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
बुढार थानां क्षेत्र अहिरान टोला निवासी सीता राम चौधरी वर्ष 1984-85 में रोजगार पाने के लिए शहड़ोल रोजगार कार्यलय में आवेदन किया था ,जिसका SECL में नौकरी लगने का ज्वानिंग लेटर उनके पड़ोसी सुरेश साकेत हाथ लग गया, जिससे उसकी नियत डोल गई और वह खुद सीता राम चौधरी बनकर SECL के धनपुरी ओसीएम में नौकरी करने लगा , इस दौरान सुरेश ने कई फर्जी दसतावेज भी तैयार कराया लिए थे, सीताराम की नौकरी नही लगने से वह सब्जी का व्यवसाय कर अपना जीवन यापन कर रहा था ,कि अचानक वर्ष 2019 में उनकी पत्नी के नाम का एक LIC बीमा पॉलिसी उनके हाथ लगी, जिसे देख उसका परिवार हैरान रह गया यह सोच के की उसने तो पत्नी के नाम कोई पालिसी फिर यह पालिसी कैसे आई, तभी इस बात की जानकरी फर्जी नौकरी कर रहे पड़ोसी सुरेश साकेत को लगी तुरंत वह सीताराम से पालिसी ले लिया यह कहते हुए की गलती से उनके घर ये पॉलिसी आ गई थी, शंका होने पर सीताराम इस बात का पता लगाने में जुट गए और जब सच्चाई सामने आई तो उनके होश उड़ गए पड़ोसी सुरेश साकेत , सीताराम चौधरी बनकर वर्षों से उनके नाम पर नौकरी करता रहा , और आर्थिक लाभ उठाता रहा ,जिसकी शिकयायत सीताराम ने बुढार थाने में प्रमाण के साथ किया जिस पर बुढार पुलिस ने सुरेश साकेत के खिलाफ 419,420,467,468,471,120 बी के तहत मामला कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड