आगामी त्यौहारों को शांति रुप से मनाने हेतु थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, प्रबुद्ध जन गणमान्य नागरिक, सरपंच, उपसरपंच पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा । बालाघाट, लालबर्रा थाने में 16 जुलाई दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से थाना परिसर में शांति समीति बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजित बैठक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत नायक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई।
जिसमें आगामी 17 जुलाई को सम्पन्न होने वाले मुस्लिम त्यौहार मुहर्रम व हिन्दुओं का एक महिने तक चलने वाला सावन जो 21 जुलाई से प्रारंभ होगा तथा 19 अगस्त तक चलेगा इन्हीं त्यौंहारों को लेकर शांति समीति बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह दोनों त्यौहार आपसी भाईचारा व शांति से सम्पन्न हो किसी प्रकार कि शांति भंग ना हो शहर में अमन शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस ने उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे जिस पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव भी दिए हैं वहीं उक्त आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने अन्य और बातों से अवगत कराया है जिसे थाना प्रभारी हेमंत नायक ने भविष्य में अमल में लाने कि बात कहते हुए उपस्थितों को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए पुलिस को सहयोग करने कि बात कही है।
वहीं थाना प्रभारी हेमंत नायक ने चर्चा करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से मिले दिशा निर्देश के तहत थाना में शांति समीति बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा आगामी दिनों में मुहर्रम व हिन्दुओं का सावन का त्यौहार समन्न होना है इसी को आपसी चर्चा करते हुए सुझाव मांगे हैं।
वहीं बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, प्रबुद्ध जन गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से अरविंद पंचेश्वर सरपंच बेलगांव, दिलीप टेम्भरे सरपंच प्रतिनिधि बेहरई, अफसर कुरैशी उपसरपंच अमोली,अय्युब भारती, गिरीश पाठक, देवेंद्र अवधिया, करीम रंगरेज, फुंडेकर, सहित अन्य और भी लोग एवं पत्रकार बंधु सहित समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे हैं।