होली व रमजान पर्व को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिती कि बैठक
शांति व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर पुलिस थाना लालबर्रा में 10 मार्च दिन सोमवार को शाम 5बजे से शांति समीति कि बैठक आहूत हुई जिसमें अरविंद चौधरी एसडीओपी वारासिवनी, कन्हैयालाल टेकाम तहसीलदार लालबर्रा,मौसम बिसेन जिला महामंत्री भाजपा, श्रीअनीश खान सरपंच ग्राम पंचायत पांढ़रवानी व विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत बालाघाट, झामसिंह नागेश्वर सभापति जिला पंचायत बालाघाट, किशोर पालीवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा व सुनील चतुर्वेदी थाना प्रभारी लालबर्रा व सहित अन्य लोगों कि उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्यौहारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया जिसमें 13 मार्च को होलिका दहन व 14 मार्च को धुलेड़ी तथा माहे रमजान पर्व शामिल रहे हैं जिसको लेकर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए तथा थाना प्रभारी ने सभी लोगों के सुझाव को सुना तथा सुनकर भविष्य में अमल पर लाने कि बात कही वहीं उपस्थितों ने शहर कि यातायात व्यवस्था को लेकर हर बार कि तरह फिर से अपनी बात रखी गई है।
वहीं अभिषेक चौधरी एसडीओपी वारासिवनी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को शासन कि गाईडलाइन के नियमों से अवगत कराये तथा रात्रि 10 बजे तक हि साउंड बजाने कि बात कही तथा होली पर्व को शांति से मनाने का निवेदन किये तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार कि अशांति ना फैले इस पर भी सहयोग कि बातें कही गई है, तथा असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही कि बातें भी कहीं गई है।
वहीं थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों से सहयोग कि बातें करते हुए कहे कि हमारा हर बार यही प्रयास रहेगा है कि आगामी दिनों में समन्न होने वाले सभी पर्व शांति रूप से निपटे किसी भी प्रकार कि वाद विवाद कि स्थिति निर्मित ना हो,इसके पहले ऐसी व्यवस्था बन जाए हम उनको समुचित व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन के तरफ से होना है।
वहीं इस दौरान प्रसन्न अवधिया मंडल अध्यक्ष भाजपा, विरेन्द्र बनवाले सरपंच ग्राम पंचायत पनबिहरी, बालकृष्ण पंचेश्वर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,डां.अरुण पंचेश्वर सरपंच बेलगांव,मोहन गौतम सरपंच बबरिया, अय्युब भारती, देवेन्द्र अवधिया,प्रशांत जैन,मनोज यादव, राकेश अवधिया,संजीव अवधिया, कमलेश चौधरी, ब्रजेश केकती, सपन खोबरागड़े, शेख फिरोज, लोकेश कावरे, सागर मेहरबान, कैलाश गिरी गोस्वामी, भोजराज पटले, वहीं पत्रकार साथियों में जितेन्द्र बिसेन, कमलेश खरोले, राजा मसीकर ,लकेश पंचेश्वर व शरद धानेश्वर सहित अन्य और भी लोग उपस्थित रहे हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड