पटना IGIMS 188 करोड़ की लागत से नेत्र अस्पताल का उद्घाटन
दो दिवसीय बिहार दौरा पर हैं जेपी नड्डा
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने भव्य स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट से जेपी नड्डा मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए, जहां सीएम नीतीश कुमार के साथ भोजन और राजनीतिक चर्चा करेंगे. आराम करने के बाद आईजीआईएमएस पटना परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं और वैलनेस सेंटर का उद्घघाटन करेंगे. बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम तय किए गए हैं. इसके बाद भागलपुर के लिए रवाना होंगे. भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. यहीं से गया के लिए रवाना होंगे. गया में अनुग्रह नारायण मेडकिल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. इस सब कार्यक्रम के बाद वापस पटना आएंगे और बीजेपी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. जेपी नड्डा का अगले दिन 7 सितंबर को भी कार्यक्रर्म रखा गया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड