विधानसभा मतदान केन्द्रों की सूची का आंशिक संशोधित विक्रय मूल्य हुआ निर्धारित
सामान्य अवधि के लिये 01 रूपये प्रति पृष्ठ और शीघ्रता के लिए 02 रूपये प्रति पृष्ठ
Curated By – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत मतदान केन्द्रों की सूची का विक्रय मूल्य आंशिक संशोधन किया गया है। मतदाता सूची सामान्य अवधि के लिये 01 रूपये प्रति पृष्ठ और शीघ्रता के लिए 02 रूपये प्रति पृष्ठ निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली की फोटो रहित (बिना फोटो वाली) प्रति सीडी पीडीएफ फार्मेट में सीडी की दर 100 रूपये प्रति सीडी (एक सौ रूपये ) निर्धारित की गई है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने बताया विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया के 9,161 मुद्रित पृष्ठो हेतु विक्रय मूल्य दर प्रति पृष्ठ समान्य अवधि के लिये 01 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 9,161 रूपये और शीघ्रता के लिए 02 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 18,322 रूपये निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 55-दमोह के 9,475 मुद्रित पृष्ठों के लिये 01 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 9,475 रूपये और शीघ्रता के लिए 02 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 18,950 रूपये, 56-जबेरा के 01 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 9,338 मुद्रित पृष्ठों के लिये 9,338 रूपये और शीघ्रता के लिए 02 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 18,676 रूपये एवं विधानसभा क्षेत्र 57-हटा के 01 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 9,581 मुद्रित पृष्ठों के लिये 9,581 रूपये और शीघ्रता के लिए 02 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से 19,162 रूपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा निर्धारित दर अनुसार मतदान केन्द्रों की सूची की कीमत कार्यालय में नगद जमा भुगतान पर अथवा राशि चालान द्वारा जमा शीर्ष-0070-अन्य प्रशासनिक सेवायें मतदान सूची का मूल्य के अंतर्गत जमा कर मूल चालान प्रस्तुत करने पर प्रदाय की जायेगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड