CURATED BY – RAM NARESH VISHWKARMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, मध्य प्रदेश राज्य शासन गृह विभाग के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे पुलिस जन संवाद आयोजन को लेकर पन्ना जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्र में आज दिनांक 3 मार्च 2024 दिन रविवार को थाना मुख्यालय पर पुलिस संवाद आयोजन थाना प्रभारी द्वारा आयोजित किए गए। अमानगंज पुलिस थाने में अयोजन नगर से बाहर नर्मदा स्ट्रीट हाईवे होटल में आयोजित हुआ। जहां स्थानीय एवं क्षेत्रीय थाना क्षेत्र के प्रतिनिधि व्यापारी बंधु एवं पत्रकार साथियों की मौजूदगी रही। जहां सभी उपस्थित अतिथियों से थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम को लेकर उनके विचार आमंत्रित किए गए स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस विषय में अमानगंज नगर की मुख्य सड़क मार्ग स्टेट हाईवे में नगर में प्रवेश हो रहे जेके सीमेंट के वाहनों के द्वारा लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और इन ट्रकों पर दिन के समय नगर से प्रवेश में रोक लगाई जाने के विचार रखें। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और जुआ को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की साथ ही स्थानीय पत्र प्रतिनिधि ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार ध्वनि प्रदूषण यंत्रों पर सम एकरूपता के साथ नियंत्रण लगाए जाने की बात कही। ज्ञात हो कि नगर में मुख्य सड़क मार्ग एवं मंदिर की जमीनों पर कब्जा किया जा चुका है जिसको लेकर आए दिन विवाद की स्थिति और सड़क दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है इस विषय में स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पत्र कार्यवाही की जा चुकी है परंतु अब तक कोई ठोस निर्णय न आने से जनता में आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय जनता ने कहा है कि सबसे पहले मंदिरों और मुख्य सड़क मार्ग की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। कार्यक्रम में नगर निकाय अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित जयप्रकाश चतुर्वेदी, मुकेश चोबे, विशाल सिंह भदोरिया, रामेश्वर दुबे आदि आदि ने अपने विचार रखें। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया ने इस मौके पर शासन की ओर से आपेक्षिक विचार एवं नगर में सम एकरूपता के साथ बनाए जाने पर अपने विचार रखे। दोनों ही बीट के नायब तहसीलदार ने अपनी ओर से अतिक्रमण की समस्या को लेकर एक बार पुनः पत्र कार्यवाही की अपेक्षा जिला स्तर पर चाहिए और शासन के निर्देश उपरांत कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।