CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत घोटी में बुधवार की शाम बूथ क्र.26 एवं 27 में दीप प्रज्ज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन कर कार्यकर्ता सीताराम गजबे के निवास स्थान मे भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान सांसद भारती पारधी, तानसेन देशमुख, तीरथ बिसेन, मणिकराम चैधरी, गजेंद्र अंगुरे, नरेंद्र सार्वे, चंद्रशेकर देशमुख, उलासगिरी गोस्वामी, सीताराम गजबे, धननालाल कावरे, गुलशन नागेश्वर, अजय बिसेन, गिरधारी गजबे, तरुण गजबे, हरी तितरमारे, रामन गोले, नाथन राऊत, बृजलाल चैधरी, लक्षण वाघाडे, झीनू बहेस्वर, भोजराम पटले, मीना राहंगडाले महिला मोर्चा महामंत्री, दीक्षा कटरे मीडिया प्रभारी, परसराम जरवेकर, प्रेमलता गजबे, गंगेश्वरी बोपचे, मनीषा सहारे, सरिता राऊत, जमुना गोले, ललिता गजबे, पालवी वाघड़े, छाया गोस्वामी, सुनीता वोझेकर, मीना बारले तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।