CURATED BY – SUNIL YADAV CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के रीठी थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत देवरी कला ग्राम तिलगावा का सचिव सुरेंद्र मोहन को जबलपुर लोकयुक्त विभाग की टीम ने 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया है।
लोकयुक्त की अधिकारी रेखा प्रजापति ने बताया की देवरी कला ग्राम निवासी आवेदक महपाल चौधरी से ग्राम के आरोपी सचिव सुरेन्द्र  मोहन मिश्रा ने  ने पीएम आवास योजना और मुख्यमंत्री विवाह योजना के 49 हजार रूपए के राशि निकलवाने के एवज में 5 हज़ार रिश्वत के तौर पर मांगी थी और जब आज आवेदक महपाल चौधरी रीठी स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में आरोपी सचिव सुरेंद्र मोहन मिश्रा को 5 हज़ार रुपए देते ही मौके पर पहुंची लोकायुक्त की टीम ने तुरंत ही सचिव को अरेस्ट कर कार्यवाही शुरू कर दी।