CURATED BY – BAHGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास 2.0 प्रबंधन मिशन के सहयोग से आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर की अध्यक्षता में जिला उन्मुखीकरण सहप्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाटरशेड और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त प्रयास से जिले में होने वाली प्रस्तावित गतिविधियों को कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला समन्वयक शैलेन्द्रसिंह जादौन द्वारा पीपीटी के माध्यम से अपने चार स्तंभों जलवायु कुशल, कृषि प्राकृतिक संसाधन, आजीविका विविधीकरण और कृषकों संस्थागत जुड़ाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी दिनों में होने वाले परियोजना कार्यों को भी समझाया। कार्यक्रम में वाटरशेड के डीपीओ विश्वास तारे, केवीके के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ जीआर अंबावतिया, पशुपालन विभाग से परियोजना सहायक संचालक डॉ प्रशान्त, एनआरएलएम मनरेगा ब्लॉक कोरडीनेटर नितेश यादव, कृषि विभाग सहायक संचालक अरविन्द राजपूत, उद्यान विभाग उपसंचालक मनीष चौहान सहित वाटरशेड के ब्लॉक लेवल के अधिकारी एवं सीपा संस्था के राज्य स्तरीय परियोजना समन्वयक पंकज चौधरी, जिला समन्वयक रोहित चौहान, कम्युनिटी मोबलाइजर सुनील परमार उपस्थित थे।