Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रंगार श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत मनावर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा विकास अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत इन अधिकारियों द्वारा अपने पदीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता अपनाई जाकर अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में अपना प्रतिवेदन 7 दिन में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है।