हादसों को न्यौता दे रहे खुले ट्रांसफार्मर
पहले भी हो चुके हैं हादसे, लोगो ने की सुधारने की मांग
CURATED BY – BHAGWAN DAD BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, नगर में कई जगह बिजली के ट्रांसफार्मर खुले पड़े हैं, जो हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। खुले ट्रांसफार्मरों से नगर में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। बिजली कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि कई बार इसकी शिकायत भी अधिकारियों को की जा चुकी है।
नगर में जहां देखो, वहां खुले और बेतरतीब ढंग से ट्रांसफार्मर नजर आ जाते हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। जबकि बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी इन्हें देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। नगर में डीपी से बंदर चिपककर मरने की घटनाएं सामने आती रहती है। डीपी के समीप कूड़ा-कचरा भी पसरा रहता है। कचरे में आग लगने की आशंका भी बनी रहती है। कई जगह पर डीपी के आसपास मकान भी बने है जिनको हमेशा डर बना रहता है। साथ ही डीपी के नजदीक पेड़ लगे हैं।
इनका कहना है...
मामला संज्ञान में आया है। जहां भी ट्रांसफार्मर खुले होंगे उन्हें सुधारने का कार्य किया जाएगा।
- संजय शाक्य, जेई विद्युत कंपनी शाजापुर
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड