CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, जिला अस्पताल परिसर में नव निर्मित मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी की शुरूआत कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ एमके जोशी ने बताया कि गतदिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया था। लोकार्पण के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं और बच्चों के लिए परामर्श हेतु ओपीडी शुरू की गई। इसके बाद प्रसव, ऑपरेशन, आईसीयू सहित अन्य सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी। पहले दिन ओपीडी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित किए जाने को लेकर नर्सिंग स्टॉफ एवं डॉक्टरों के साथ सिविल सर्जन जोशी ने बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।