CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

चंपारण, पकड़ीदयाल अनुमंडल के मधुबन प्रखंड अंतर्गत गड़हिया पंचायत में गड़हिया ओपी का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व एसपी कांतेश मिश्रा ने फिता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने बताया कि क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव में इस ओपी के खुलने से काफी लाभ मिलेगा ।वही एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि गृह विभाग के द्वारा 2014 में इसकी स्वीकृति दी गई थी ।इसके भवन का निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है ।आगामी लोकसभा चुनाव व अपराध नियंत्रण के लिए  इस ओपी को पंचायत सरकार भवन में ही शुभारंभ किया जा रहा है। इस ओपी में एस एच ओ के साथ-साथ अनुसंधान कर्ता व सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद रहेंगे। इससे क्षेत्र वाशियों को सुरक्षा का भाव मिलेगा। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बेहतर ,अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। बता दें कि इस ओपी के अंतर्गत मधुबन प्रखंड के गड़हिया, सवंगिया, कोईलहरा, तेतरिया प्रखंड के पुनास लहलादपुर व कोठियां पंचायत को जोड़ा गया है।  मौके पर पकड़ी दयाल डीएसपी सुबोध कुमार मधुवन सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडे मधुबन थाना अध्यक्ष संजीव मौवार, ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, मुखिया आशा देवी, प्रभावती देवी, उपेंद्र सहनी, चंदा देवी उपस्थित थे।