एमपी के शहडोल में मकर संक्रांति पर्व के अवसर में
पूजा अर्चन के पश्चात मेला का किया गया शुभारंभ
Curated by - Krishna Tiwari | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बाणगंगा मेला मैदान में हर की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया गया विराट मंदिर में पूजा अर्चन के पश्चात मेला का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद मेला मैदान में तैयार मंच पर मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान हनुमान संघ कीर्तन मंड़ली, सोहागपुर ने सरस्वती वंदन की प्रस्तुति भी दी।
जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी ने दीप प्रज्वलित कर ऐतहासिक,बाणगंगा मेले की शुरुआत की इस अवसर पर प्रदेश शासन के महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्षा अमिता चपरा, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, भ नपा अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सीएमओ अमित तिवारी सहित सभी वार्डों के पार्षद एवं स्टाॅफ मौजूद रहे आज सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने बाणगंगा कुण्ड पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते बीते 2 साल मेला आयोजित नहीं किया गया था। यही वजह है कि, इस बार आयोजित मेला को लेकर लोगों व व्यापारियों में भारी उत्साह देखने मिल रहा है।
स्थानीय विराट मंदिर और बाणगंगा कुण्ड के अपने ऐतिहासिक महत्व के चलते यह लोगों के लिए हमेशा से आस्था का केन्द्र रहा है। जिसके कारण धार्मिक अवसरों और त्यौहारों में लोग यहां पहुंचते हैं।