गुरु पूर्णिमा पर्व पर सवालाख मानस पाठ साकेतधाम में हुआ गुरुपूजन
पत्रकारों को किया गया सम्मानित
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, दमोह शहर के प्रसिद्ध सवा लख मानस पाठ श्री आनंदकंद दयालु भगवान आश्रम में श्री श्री भगवान गुरुदेव का गुरु पूर्णिमा के पर्व पर पूजन अर्चन कर आरती कर शिष्यों के द्वारा आशीर्वाद लिया गया श्री श्री भगवान ने बताया कि आज हमारे आश्रम में चार शिष्यों ने ने ग्रस्त जीवन त्याग कर गुरु दीक्षा ली है जो हमेशा तब की और उनको ले जाएगी और धर्म व सनातन की रक्षा के लिए सभी संत समाज हमेशा अग्रसर रहती है गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जय श्री दयालु आनंद आश्रम में बहुत दूर-दूर से भक्त पहुंचे जिन्होंने श्री श्री भगवान जी से अपना आशीर्वाद लिया और गुरु को भेंट अर्पण कर अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया, गुरु पूर्णिमा के पर्व पर कार्यक्रम सुबह से ही प्रारंभ हो गया था जहां भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया शाम को भजन संध्या हुई गुरु जी का पूजन अर्चन किया गया अभिषेक किया गया उसके बाद पत्रकार वार्ता हुई जहां पर श्री श्री भगवान के कर कमलों द्वारा पत्रकारों का स्वागत सम्मान भी किया गया, दमोह शहर का यह प्रसिद्ध आश्रम है जहां पर कई चमत्कार आए दिन देखने को मिलते हैं बहुत ही प्राचीन हनुमान मंदिर है जहां पर सभी की मनोकामना पूर्ण होती है और गुरु पूर्णिमा के पर्व पर भक्तों का ताता आज के दिन यहां पर लगातार बना रहता है आश्रम में भंडारा भी चला,जहां पर भक्त निरंतर भंडारे मैं प्रसाद ग्रहण कर गुरु जी का आशीर्वाद ले रहे हैं कार्यक्रम में भजन संध्या भी रखी गई जिसमें डॉक्टर स्वाति गौर द्वारा व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति भी दी गई, जिससे सारे भक्ति भजन संध्या में भजन सुनकर झूम उठे.