शाजापुर में एनएच-52 पर
टोल-प्लाजा पर वाहन चालकों को पढ़ाया जा रहा स्वच्छता का पाठ
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्देशानुसार एनएच-52 पर रोजवास टोल प्लाजा पर इन दिनों हर आने-जाने वाले वाहन चालकों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास की दुकानों व ढाबों पर भी कर्मचारी पहुंचकर व्यवसायियों और ग्राहकों से स्वच्छता की अपील कर रहे हैं।
इस अभियान के तहत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। टोल प्लाजा के मैनेजर विजेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहे इसके लिए 1 से 15 जनवरी तक यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंन बताया कि यहां आने वाले वाहन चालकों से अपने वाहनों में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के ढाबों व दुकानों पर जाकर भी लोगों को समझाईश दी जा रही है कि किस प्रकार ावे स्वच्छता रखते हुए बीमारियों से कैसे दूर रह सकते हैं। इस अभियान में श्री चौहान के साथ-साथ एसके सिंह, रवि दवाने, संदीप सिंह भी शामिल होकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड