शिकायत प्रकोष्ठ में अधिकारी/कर्मचारियों हुये पदाविहित
शिकायत प्रकोष्ठ मतगणना परिसर के कक्ष क्रमांक 32 में
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 07-दमोह संसदीय क्षेत्र की मतगणना 04 जून 2024 को प्रातः 08 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह के परिसर में विधानसमा क्षेत्र 54 पथरिया की मतगणना कक्ष क्रमांक 03, विधानसभा 55-दमोह की मतगणना कक्ष क्रमांक 05 एवं 04, विधानसभा क्षेत्र 56-जबेरा की मतगणना कक्ष क्रमांक 48 एवं 02 तथा विधानसभा 57-हटा की मतगणना कक्ष क्रमांक 07 एवं 08 में संपन्न की जायेगी। मतगणना परिसर के कक्ष क्रमांक 32 में शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया हैं।
शिकायत प्रकोष्ठ में अधिकारी/कर्मचारियों को पदाविहित किया गया हैं। इसमें वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, ऑफ लाईन शिकायत प्रकोष्ठ डाँ. संजय पांडे होगें। इसी प्रकार संबंद्ध शिकायत प्रकोष्ठ सहायक ग्रेड-2 आर.पी. सोनी, कृषि विभाग दमोह सहायक ग्रेड-3 आकाश सिंह राजपूत, जिला कार्यालय सहायक ग्रेड-3 बालचंद कोरी एवं सहायक ग्रेड-3 महेन्द्र चौधरी तथा मुख्य चिकि. एवं स्वा. अधि. कार्या. दमोह भृत्य विनोद अठया को नियुक्त किया गया हैं।
उन्होंने कहा उक्त कार्यों के सम्पादन हेतु लगाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर प्रात: 06 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र जारी किया जाना हैं। अतः आप संबंधित अपनी-अपनी एक पासपोर्ट साईज फोटो जिस पर पीछे संबधित का नाम लिखा हो 30 मई 2024 तक निर्वाचन शाखा दमोह में प्रवेश पत्र तैयार कराये जाने हेतु आवश्यक रूप से जमा करेंगे।