CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, ग्राम पंचायत भरौली में एक बड़े सीमेंट प्लांट से उठने वाला धुआं बड़ी समस्या का कारण बनता जा रहा है. ग्राम पंचायत भरौली व इसके साथ लगती पंचायतों मे प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है.

एक तरफ स्वच्छता अभियान से लेकर जल अभियान चलाया जा रहा है. दूसरी ओर एमपी बिरला परफेक्ट सीमेंट प्लांट भरौली पंचायत तथा आसपास की पंचायतों को यह कंपनी प्रदूषण का शिकार बना रही है.

सेहत पर पड़ रहा असर

ग्राम पंचायत भरौली में एक बड़े उद्योग होने के कारण एमपी बिरला परफेक्ट सीमेंट के उद्योग से होने वाले प्रदूषण से आसपास की भूमि तो बंजर हो रही है,साथ में लोगों,पशुओं की सेहत पर भी भारी असर पड़ रहा है. यहां पर फैक्ट्री में सीमेंट में उपयोग होने वाली सामग्री से लेकर चिमनी से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण उगलता है.

लोगों का क्या है कहना

स्थानीय लोगो ने बताया कि इस प्रदूषण के चलते लोगों कों टीवी, श्वास, दमा, कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं. सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु भी अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो रहें है.

इसके साथ लोगो ने यह भी बताया कि सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से सुबह-सुबह धुंआ का जोर ज्यादा रहता है और प्रदूषण की जांच कराने में लापरवाही बरती जा रही है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बारे जल्द से जल्द कोई कार्रवाई की जाए. जिससे लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़े. आपको बता दूं कि मैहर में जब से एमपी बिरला परफेक्ट सीमेंट प्लांट रिलायंस का पदार्पण हुआ है तब से प्लांट के आसपास रहने वाले स्थानीय ग्रामीण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्लांट के द्वारा किसी भी प्रकार का अभियान नहीं चलाया जाता और ना ही स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए कोई डॉक्टर भी उपलब्ध करा पाई है ऐसे में सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र वासियों को धुआं ही धुआं मिलता है अगले अंक में हम आपको बताएंगे की जब से एमपी बिरला परफेक्ट सीमेंट प्लांट रिलायंस इंडस्ट्रीज का मैहर में आवागमन हुआ है तो श्वास को लेकर मरीजों की संख्या में कितना इजाफा हुआ है।