हाजीपुर, बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ रोड स्थित एक एडवोकेट के घर NIA की टीम ने सुबह पांच बजे पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। एनआईए की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। टीम ने एडवोकेट के घर को घेर लिया।
जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने वकील संदीप कुमार सिन्हा उर्फ छोटू लला के घर सुबह-सुबह छापामारी की। एडवोकेट जमींन का कारोबार भी करता है। करीब चार घंटे रेड करने के बाद टीम निकल गई। टीम के अधिकारी ने कुछ बताने से इंकार किया।
एडवोकेट के भाई की सात साल पहले हो चुकी है हत्या
बता दें कि छोटू लला के भाई संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव लला की हत्या बदमाशों ने करीब 7 साल पहले गोली मारकर कर दी थी। संजीव हाजीपुर के एसडीओ रोड निवासी सेवा निवृत शिक्षक अशोक कुमार सिंह का पुत्र और शहर के नामी मुख्तार प्रेम बाबू का पोता थे।
संजीव सिंह नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक टेंपो स्टैंड से बाइक से एसडीओ रोड अपनी आवास जा रहा था। इसी दौरान आवास के कुछ दूरी पर स्थित बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजीव गांधी चौक टेंपो स्टैंड के ठेकेदार और पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी थे।