कटनी, कटनी में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते यातायात पुलिस और आरटीओ के अधिकारी शहरवासियों की जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम कर रही है इसी तारतम्ब में कटनी जिले के ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल स्कूल जा बच्चो को नन्हा हीरो को खोज भी शुरू कर दी है और इन नन्हे बच्चों को यह बताया की नन्हे हीरो तभी बन सकते है यदि वह अपने माता पिता को घर से निकलने से पहले हेलमेट पहनने और यदि फोर व्हीलर चलाते है तो उन्हें सीट बैल्ट बांध गाड़ी चलाने को कहे और उसकी सेल्फी ले कटनी ट्रैफिक के एड्रेस पर ट्वीट करे और जिसके सबसे जायदा ट्वीट होंगे उन्हे नन्हे हीरो बना दिया जायेगा।
इस मुहिम में जिले के सभी स्कूल के टीचर भी बड़ चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के अधिकारी स्कूल स्कूल जाकर यह भी बता रहे की यदि वह यदि 16 साल के हो गए है तो वह भी ऑनलाइन लाइसेंस बनावा सकते है। साथ ट्रैफिको के नियम कानून बताया । इसी के तहत शहर के कई चौराहे पर भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को यातायात के नियम बताया और हेलमेट पहन गाड़ी चलाने के साथ सफर के दौरान कैसे सुरक्षा उपाय अपनाकर जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है यह भी बताया। स्कूल के बच्चो के साथ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और आरटीओ के अधिकारियों ने बताया कि, सफर के दौरान सावधानी बरतकर हम अपनों की पीड़ा को कम कर सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करना और अपने मार्ग पर सुनिश्चित गति में वाहन चलाने से किसी भी बड़े सड़क हादसे से बचा जा सकता है। यातायात विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जागरुकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस स्टॉफ के साथ ही आरटीओ के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान हेलमेट लगाने के फायदे के साथ ही वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करने के बारे में जानकारी दी गई। वही वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल के नुकसान की भी जानकारी दी गई। अकसर लोग वाहन चलाते हुए फोन पर बात करने लगते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि, ये भी एक्सिडेंट के मुख्य कारणों में से एक है।