CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के प्रपौत्र व पूर्व विधायक अजीत कुमार झा के पुत्र नवनीत कुमार झा ने कहा है कि 18वीं लोकसभा का चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। आगे की पीढ़ी को सुरक्षित रखने का चुनाव है।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। जिसमें भाजपा पूंजी पतियों के साथ अंधश्रद्धा दिख रही है वही दूसरी ओर आईएनडीआईए गठबंधन 26 दल मिलकर गरीब, आदिवासी ,दलित ,अल्पसंख्यक के हक और हकूक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

राजद नेता श्री झा ने कहा है कि शिवहर में आईएनडीआईए गठबंधन समर्थित राजद सांसद उम्मीदवार रितु जयसवाल बहुत अच्छे मजबूत स्थिति में  है। उन्होंने लोगों से रितु जायसवाल को जिताने की अपील की है।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि भाजपा के नेता कहते हैं कि अगले कार्यकाल में वे संविधान में बदलाव करेंगे ,अगर वे संविधान बदलेंगे तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा ।

उन्होंने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को अपना बात रखने का हक है ।मगर संविधान में बदलाव कर भाजपा यह हक भी मिटाना चाहती है, इसलिए यह देश के भविष्य बनाने वाला चुनाव है ।आगे की पीढ़ी को सुरक्षित रखने का चुनाव है ।अगर संविधान बचेगा तो सब कुछ बचेगा वरना हम गुलामी में चले जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर रितु जयसवाल का धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने रोड शो के माध्यम से लोगों से जनसंपर्क कर जीतने की अपील कर रहे हैं।