दमोह में 25 जनवरी को मानेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में होगा आयोजित
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशो के तहत पूर्व वर्ष के भांति इस वर्ष भी 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक जिले की चारो विधानसभा 054-पथरिया, 055-दमोह, 056-जबेरा एवं 057-हटा के अंतर्गत आने वाले 1184-मतदान केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम के दौरान समस्त बी.एल.ओ., मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे, मतदाताओ से नामावली में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6, नाम निरसन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी भी प्रकार के संशोधन/स्थानान्तरण हेतु फॉर्म-8 प्राप्त करेंगे तथा नवीन युवा मतदाताओं को इपिक वितरण की कार्यवाही कर उन्हें सम्मानित करेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 का जिला स्तरीय कार्यक्रम इस वर्ष शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में प्रात: 11 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम में स्थानीय स्तर के बीएलओ उपस्थित मतदाताओ से फॉर्म-6, 7, एवं 8 में आवेदन प्राप्त करेंगे।
जिले के आम नागरिकों से आग्रह करते हुये कहा है जो नवीन भावी युवा 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वे आज 25 जनवरी को जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों पर/जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाये। जिनके नाम पूर्व से ही सूची में है तथा उनका मतदान केन्द्र या विधानसभा, जिला इत्यादि बदल गया हो, वे भी नवीन स्थल पर नाम जुड़वाने की कार्यवाही कर सकते है।
पुराने स्थान से नाम हटाने हेतु फार्म नं.-7 भरना होगा तथा जिनके नाम मतदाता सूची में पहले से हैं और वो किसी प्रकार का संशोधन करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए फॉर्म नं.- 8 भरकर संशोधन की कार्यवाही कर सकते हैं। मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनवाने में सभी का सहयोग अपेक्षित हैं।