बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ उद्घाटन
शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश वर्मा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, शासकीय आदर्श महाविद्यालय एवं शासकीय विधि महाविद्यालय बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर ग्राम पंचायत तलून विकासखंड बड़वानी में रासेयो शिविर का उद्घाटन हुआ। रासेयो अधिकारी डॉ दिनेश पाटीदार ने अतिथि परिचय दिया।
शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के प्राचार्य डॉ दिनेश वर्मा की अध्यक्षता एवं सरपंच ग्राम पंचायत तलुन श्रीमती अनिता सोलंकी के आतिथ्य में संपन्न कार्यक्रम मे ग्राम की सरपंच महोदया ने अपने भाषण में स्वयं के जीवन के 22 वर्षों के संघर्ष की कहानी को सुनाते हुए, विद्यार्थियों को सात दिवस तक लगने वाली हर आवश्यकताओं की पूर्ति का शिविरार्थियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, साथ ही जीवन में धैर्य रखने एवं निरंतर संघर्ष करने हेतु प्रेरित किया। डॉ दिनेश वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को रासेयो गतिविधियों के माध्यम से नैतिक विकास एवं नेतृत्व क्षमता के गुर सीखना चाहिए ताकि जीवन में समाज सेवा कर सके, विद्यार्थियों को संकोच हटाकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विशेष अतिथि के रूप में डॉ आर एस मुजाल्दा जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना बड़वानी, एवं डॉ जयराम बघेल, प्रशासनिक अधिकारी शहीद भीमानायक महाविद्यालय बड़वानी ने स्वयंसेवको की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं अपने आसपास की साफ सफाई के साथ गांव के लोगो को भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में श्री मुकेश कुमार डोंगरे उपस्थित रहे, आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम बघेल एवं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद सोनी ने शिविरार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया , एवं श्रीराम मंदिर के लोकार्पण को उत्साह से मनाने का आव्हान किया एवं कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम संचालन कु भावना प्रजापत एवं आभार रासेयो शिविर अधिकारी डॉ कीर्ति पटेल ने ज्ञापित किया ।आयोजन में दोनो महाविद्यालय के रासेयो स्वयसेवक, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।