नपा नेता ने कहा: शारदीय नवरात्र पर होने वाले गरबों के लिए पंडालों की मरम्मत करवाएं
नपा नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी ने कलेक्टर व एसडीएम को आवेदन देकर रखी मांग
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, मां शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र की शुरूआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। शारदीय नवरात्र पर्व हिंदू समाज के लिए आस्था का प्रतिका है और सबसे बड़ेे त्यौहारों में से एक है। इस पर्व मां शक्ति की आराधना के साथ-साथ गरबों की भी धूम रहती है। इसके लिए सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समितियों द्वारा गरबा पांडालों को आकर्षक तौर पर सजाया जाता है। इसमें हर बार नगर पालिका की तरफ से गरबा पांडालों की आवश्यक मरम्मत का कार्य करवाया जाता रहा है। लेकिन इस बार बजट के अभाव में नपा इस महत्वपूर्ण कार्य से पल्ला झाड़ रही है। नवरात्र पर्व को आठ दिन का समय रह गया है। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इससे शक्ति स्वरूपाओं को गरबों के दौरान परेशान होना पड़ेेेेगा।
गरबा पांडालों की मरम्मत व आवश्यक कार्यों के लिए शनिवार को नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष करीम कुरैशी ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को आवेदन दिया है। इस आवेदन में गरबा पांडालों की मरम्मत व आवश्यक कार्य समय पर करने की मांग की गई है। उन्होंने आवेदन में बताया कि बीते कई वर्षों से नगर पालिका धार द्वारा गरबा पांडालों की मरम्मत का कार्य करवाया जाता रहा है। इस बार भी सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समितियों द्वारा नगर पालिका धार को मरम्मत संबंधी आवेदन दिया गया है। लेकिन इस बार बजट की कमी को लेकर परिषद इस काम से पल्ला झाड़ रही है। लेकिन कुरैशी ने मांग की है कि परिषद इस काम को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। साथ ही साफ-सफाई व लाइट व्यवस्था करने की भी मांग की है।