Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शहर में अब जल्द ही निर्माण कार्य होंगे। इसके लिए शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा आधा दर्जन वार्डों में शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि इनका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

श्री जैन ने बताया कि शहर के चार वार्डों में पाईप लाईन का भूमिपूजन किया गया है। यहां पाईप लाईन न होने से लोगों को परेशानी हो रही थी और इन लोगों की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई थी जिसे हल करते हुए यहां पाईप लाईन डाली जाएगी। जिसका आज भूमिपूजन किया गया। वही वार्ड क्रमांक 28 की तीन गलियों में भी निर्माण कार्यो के भूमिपूजन किए गए हैं तो शहार के वार्ड क्र. 15 में भी पाईप लाईन डालने हेतु भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा वार्ड क्र. 25 में मंगलनाथ महादेव मंदिर में शौचालय निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 22 में भी राम मंदिर जहां बजरंग बाबा का मंदिर है वहां की बाउंड्रीवाल बनाई जाना है जिसका आज भूूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, सभापति दुष्यंत सोनी, पार्षद मुकेश दुबे, अर्पित परिहार, लोकेश शर्मा, दीप कलेशरिया, पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, अजय उदासी, प्रेम यादव, बंटी कौशल कसेरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।