CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS

डीजल चोरी का अज्ञात आरोपी 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना (देहात ) श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं एसडीओपी0 श्री भारतेन्दु शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागौद अशोक पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई दिनाँक 03/01/24 को फरियादी लल्लू कुशवाहा पिता रामकिशोर कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी मडला जिला पन्ना का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 31/12/2023 को अपने ट्रक क्र. MP 19 HA 6505 को रात करीब 11.00 बजे नागौद- पन्ना रोड स्थित कल्लू ढाबा के पास नगर सेठ के पेट्रोल पम्प में खाली खड़ा कर अपने कण्डेक्टर सूरज कुशवाहा के साथ ट्रक में सो गया था । दिनांक 01.01.2024 के रात करीब 02.50 बजे ट्रक के सामने खड़ा ट्रक का चालक जोर- जोर से चिल्लाया तो उठकर अपने ट्रक के नीचे उतरा और देखा कि ट्रक का डीजल टैंक का ताला टूटा हुआ था । डीजल टैंक का ढक्कन खोलकर देखा तो उसमें भरा लगभग 170 लीटर डीजल कीमती करीबन 17,000/- रुपये का नही था उसी समय एक सफेद रंग की बुलेरो पेट्रोल पम्प के पास से जाते हुए दिखी थी संदेह है कि इसी बुलेरो वाहन का चालक डीजल चोरी कर ले गया है ।  फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नागौद में अपराध क्रमांक 002/24 धारा 379 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आऱोपी एवं बुलोरो की सरगर्मी से पता तलास हेतु त्वरित टीम रवाना किया गया । पता तलास दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद कलर का बुलोरो अपने गाडी में 02 जरिकेन डीजल रखे हुये है जो विक्रय किये जाने हेतु ग्राहक की तलास कर रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर जाकर दस्तयाब कर हिरासत में लेकर पूछताँछ किया गया जो उक्त घटना को कबूल करना बताया । आरोपी अजय प्रजापति पिता श्री सदाशिव प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी करही पवाई थाना सिविल लाईन जिला सतना (म0प्र0) के द्वारा घटना को करना कबूल करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी:
•    अजय प्रजापति पिता श्री सदाशिव प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी करही पवाई थाना सिविल लाईन जिला सतना (म0प्र0)।  
जप्त सामग्री  -
•    एक अदद बुलोरो कीमती 4,00,000 रुपये।
•    123 लीटर डीजल कीमती 11,801 रुपये।
•    बारदात में प्रयुक्त रिंच,पना, पिलास एवं हथौडा।
सराहनीय भूमिका- सहा.उप निरीक्षक रविशंकर शुक्ला, हेमराज सिंह, अजीत वर्मा, प्रआर. संदीप पाण्डेय, राहुल सिंह, निरंजन मेहरा, फुलेन्द्र दुबे, अर्पित सेन, अखिलेश्वर सिंह, वीर बहादुर सिंह, प्रआर.चा. धनेन्द्र दाहिया।