मुजफ्फरपुर की कांटी थाना पुलिस फरार अपराधियों के लिए चला रही विशेष अभियान
हथियार खरीद-बिक्री करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर पुलिस ने हथियार खरीद बिक्री करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दरअसल कांटी थाने की पुलिस फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही थी. किसी अभियान के तहत कांटी के दामोदरपुर स्थित मो. इरशाद के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान इरशाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि इरशाद अपने गुर्गों के साथ मिलकर हथियार खरीद बिक्री करता है. इरशाद के निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से हथियार मैगजीन और रुपए बरामद की गई.गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के साकिन दामोदरपुर निवासी मो. इरशाद, दामोदरपुर के ही मो. मोनू रहमानी, और उसी गांव के मो. नौशाद आलम के रूप में हुई है. वही फरार अपराधी की पहचान मोनू रहमानी के रुप की गई है. पुलिस ने इन सभी के पास से मैगजीन लगा एक पिस्टल, एक अन्य मैगजीन, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, और 35 हजार रूपए कैस बरामद किया है.इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया की इरशाद और नौशाद पर पहले से ही कई आपराधिक मामला दर्ज है. वह पुलिस के आंख में धूल झोक कर फरार चल रहा था. डीएसपी ने बताया की इरशाद और नौशाद अपने गुर्गों के साथ मिलकर हथियार की डीलिंग करता था. फिलहाल पुलिस इन लोगों के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया था.