CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, महाराष्ट्र स्थित नासिक के गांव पांचनाले में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने के विरोध में मुस्लिम समाज ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को मुस्लिम समाजजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर साहब पर अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी कर इस्लाम धर्म को मानने वालों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया गया है। इस आपराधिक कृत्य से मुस्लिम समाज के सभी तबकों में आक्रोश व्याप्त है। भारत में लोकतंत्र और संविधान पर प्रत्येक नागरिक की गहरी और मजबूत आस्था है। राष्ट्रपति इसकी रक्षक होने के साथ न्याय की प्रक्रिया का पालन कराने के लिए सर्वोच्चय अधिकार प्राप्त हैं। ऐसे में देश के नागरिकों की सामाजिक, धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ कर समाज में वैमनस्यता पैदा करने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर दंडित किया जाए। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।