बड़वानी नगर परिषद में मंदिरों के पुजारी, पंडितों की नगर परिषद अध्यक्ष ने ली बैठक
16 जनवरी से स्वच्छता अभियान शुरू करने की कही बात
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
अंजड़, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। इस अवसर पर नगरीय निकाय अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों धार्मिक स्थल, धार्मिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के लिए अंजड नगर परिषद सभागृह में एक बैठक का आयोजन नपाध्यक्ष मांगीलाल मुकाती की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर स्वतंत्रता अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने बताया कि आगामी 16 तारीख से नगर के सभी मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने की जानकारी देकर उपस्थितजनों से सुझाव मांगे गए। नपा अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा कि आगामी 16 तारीख से नगर भर में अभियान चलाया जाएगा।
साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं धार्मिक स्थलों को स्वच्छता अभियान चलाकर पानी से साफ कर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।