CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, ग्राम पंचायत बम्हनी के अंतर्गत आने वाले पवित्र पोटियापाट धाम में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 21 जून 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन समारोह का शालीनतापूर्वक आयोजन किया गया। यह भवन सांसद निधि से स्वीकृत हुआ है जिसकी अनुमानित लागत 15 लाख रुपए है। भवन का निर्माण जनसामान्य के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती भारती पारधी (बालाघाट-सिवनी) ने भूमि पूजन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक भवन का निर्माण एक सशक्त पहल है, जिससे न केवल धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों को एक सुव्यवस्थित स्थल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।” विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी श्री अनुराग चतुरमोहता, श्री झामसिंह नागेश्वर (सभापति, जिला पंचायत बालाघाट), श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत लालबर्रा), श्री किशोर पालीवाल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लालबर्रा), श्री प्रसन्न अवधिया (अध्यक्ष, भाजपा मंडल लालबर्रा), श्रीमती केशर मनीराम भोयर (सदस्य, जनपद पंचायत लालबर्रा) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। 
पोटियापाट धाम क्षेत्र धार्मिक आस्था का केन्द्र रहा है, लेकिन अब सांस्कृतिक भवन निर्माण से यह क्षेत्र बहु-उपयोगी हो जाएगा। अब यहां धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, सभी आयोजनों को एक व्यवस्थित स्थल मिलेगा। इससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा प्राप्त होगी।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
भूमिपूजन समारोह में जनपद पंचायत लालबर्रा के सीईओ श्री चंद्रसिंह मंडलोई, खंड पंचायत अधिकारी श्री खिलेंद्र सोनवांशी, ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच श्री बी.आर. ढबाले, उपसरपंच श्री विष्णु कुकड़े, पूर्व सरपंच नेतलाल बिसेन (ग्राम पंचायत ददिया), श्री बसंत चौरे (सचिव, ग्राम पंचायत बम्हनी), श्रीमती दीपा बिसेन (जीआरएस, ग्राम पंचायत बम्हनी) सहित सभी पंचगणों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही।
ग्रामीणों में उत्साह,मांगों की पूर्ति पर जताया आभार
ग्रामवासियों ने इस पहल को लेकर हर्ष व्यक्त किया और सांसद भारती पारधी के प्रति आभार जताया। लोगों का मानना है कि लंबे समय से पोटियापाट धाम पर स्थायी सांस्कृतिक मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, ग्रामवासियों ने जताई खुशी
कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम पंचायत बम्हनी की टीम का योगदान उल्लेखनीय रहा। आयोजन स्थल पर पारंपरिक विधि से भूमिपूजन संपन्न हुआ और अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बम्हनी क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों की सराहना की। समारोह का समापन ग्रामीणों के जयघोष और उत्सव के माहौल में हुआ।