500 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओ ने यूनिवर्सिटी का घेराव किया
ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के बाहर NSUI का जंगी प्रदर्शन किया
CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWS
ग्वालियर, ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के बाहर NSUI और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया गया है, जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़े और BBA सहित अन्य संकायों में विद्यार्थियों के लिए सीटें बढ़ाये जाने की मांग सहित, अन्य मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उन्हें जेल भेज दिया गया है, पुलिस को इन्हें काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ासैकड़ो की संख्या में nsui के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, प्रोटेस्ट के दौरान nsui के प्रदेश अध्यक्ष की पुलिस से झूम झटकी भी हुई है पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस का कहना है कि जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर यह सभी विश्वविद्यालय में घुसकर तालाबंदी करने की कोशिश कर रहे थे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है, इसलिए विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाई जाए।