CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL| CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन पर जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जून माह के दौरान अध्यापन किए गए पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे गए। मासिक टेस्ट हेतु जिला स्तर से विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किए गए, जो संपूर्ण जिले में एक समान थे। मासिक टेस्ट के लिए विषय वार टेस्ट कॉपी का संधारण किया जाएगा, मासिक टेस्ट के निरीक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, एडीपीसी, ए.पी.सी. एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने एमएलबी स्कूल दमोह में मासिक टेस्ट का निरीक्षण किया। ऐ.पी.सी. मोहन राय ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोरी एवं शासकीय हाई स्कूल हिनौती पुत्रीघाट में मासिक टेस्ट का निरीक्षण किया।