CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे विधानसभा सत्र के दौरान आमजन,किसान, बेरोजगारी सहित तमाम विषयों को लेकर पुरजोर बातें रख रही वही अपने बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर वह प्रदेश के मंत्रियों से भेंट कर कार्य स्वीकृति व राशि देने की मांग कर रही है आज बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग
राकेश सिंह से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के पुलिया,ब्रिज,सड़क निर्माण कार्यों का पत्र प्रेषित किया। विधायक अनुभा मुंजारे ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से विधानसभा क्षेत्र के मुरझड़ कौड़ियां से खोगाटोला मोहगांव धपेरा नदी पर पड़ने वाले मार्ग व पुलिया,कनकी से बालाघाट बूढ़ी वैनगंगा नदी मार्ग व पुलिया,बालाघाट नगरपालिका  बैहर चौकी रेलवे ब्रिज निर्माण और रमपुरी से सिहोरा सड़क मार्ग व नाले मार्ग पर पुलिया,लालबर्रा (पनबिरी) से बोरी बरघाट मोहगांव मार्ग व पुलिया की मांग करते हुए पत्र सौपा गया है जिस पर मंत्री द्वारा आवश्यक कार्यवाही का आश्वसन दिया गया है बता देवे कि इसके एक दिन पहले बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा प्रदेश के पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके से भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यों और पेयजल सुविधा से जुड़े मांग पत्र प्रेषित किया गया इस सम्बन्ध में विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि हम अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है जनता की जिम्मेदारी का एहसास है हमने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों व जन समस्या के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रमुख विभागीय मंत्रियो से मुलाकात की और मांग पत्र सौपा है सभी मंत्री ने सहयोग व कार्य स्वीकृति का आश्वासन दिया है हमें उम्मीद है कि जिन कार्यों को मंत्रियो के ध्यान में लाया गया वह अवश्य पुरे होंगे।