गणतंत्र दिवस पर राज्मंत्री श्री परमार करेंगे ध्वजारोहण
आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह पर प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।
पल प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8.58 बजे पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा, 9. बजे ध्वजारोहण एवं सलामी तथा परेड का निरीक्षण होगा। प्रातः 9.15 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रातः 9.25 बजे मार्चपास्ट (परेड), प्रातः 9.45 बजे पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रातः 10.15 बजे झांकी प्रदर्शन तथा प्रातः 10.30 बजे पुरस्कारों का वितरण होगा। इसी तरह 26 जनवरी को शाम 7 बजे कम्यूनिटी हाॅल महूपुरा में भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विदिशा के देवेन्द्र पंथी द्वारा कबीर गायन तथा उज्जैन की डाॅ. पल्लवी किशन द्वारा मालवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।
राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा शहर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। यहां नगर पालिका द्वारा हाईवे पर लगे सभी बैनर पोस्टर हटाए गए और इनके स्थान पर तिरंगा लाईट लगाई गई। जो केवल गणतंत्र दिवस पर ही नहीं बल्कि पूरे समय लगी रहेगी।