CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में  प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवम धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने तीन दिवसीय लीलाओं का शुभारंभ माता सरस्वति के चित्र समक्ष दीप प्रवज्वलित कर किया गया। पंचवटी सिद्धधाम के पास पीडब्ल्यूडी विभाग के परिसर में तीन दिवसीय रामचरित लीला का आयोजन किया जा रहा है।  जवलपुर से आए 25 कलाकारो के द्वारा लगभग डेढ घंटे की रामचरित लीला का मंचन पहले दिन लगभग 7 बजे से प्रारंभ हुआ जो साढे 8 बजे तक चला। जिसमें हनुमान जी का जन्म, हनुमान जी के द्वारा सूर्य को निगलना, इंद्र के द्वारा ब्रज प्रहार करना, सुग्रीव मिलाप, के साथ माता सीता की खोज , लंकादहन आदि का मंचन किया। कार्यक्रम में एसडीएम ब्रजेष सिंह, जनपद सीईओ मनीष बागरी, सीएमओ प्रेम सिंह चोहान, थाना प्रभारी फेमिदाखान के अलावा, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, मंडल अध्यक्ष गोविन्द यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव, मूरत सिंह ठाकुर, विपिन घोषी, विवेक जैन, सोमनाथ सोनी, अनूप सिंह लोधी, चेनत जैन, राजीव जैन, सतेन्द्र जैन, रश्मि साहू के अलावा जनप्रतिनिधिगण,  नगर के गणमान्य नागरिको के अलावा  अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।