CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, मध्य प्रदेश शासन की केंद्र प्रवृत्त प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिले में मत्स्य आहार की नियमित उपलब्धता के दृष्टिगत मिनी फिश फीड मिल की स्थापना हेतु भारत सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार वर्ष 2025- 26 के तहत जिले के नगर पंचायत डोला (राजनगर) की वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्रीमती जूली शाह पति श्री पवन शाह को मिनी फिश फीड मिल की स्थापना हेतु प्रोजेक्ट राशि 30 लाख की स्वीकृति दी गई है योजनांतर्गत इसमें ₹12 हज़ार हितग्राही अंशदान तथा 18 लाख रुपए अनुदान शामिल है। 
कोतमा में आयोजित अमृत हरित महा अभियान कार्यक्रम मे जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार तथा राज्य शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से हितग्राही श्रीमती जूली शाह को स्वीकृति पत्रक प्रदान किया गया।  उक्ताशय की जानकारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री संदीप शुक्ला ने दी है।