वैशाली के दियारा में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
शराब बनाने का सामान व 91 बोतल नकली शराब भी बरामद
पटना, नए साल के अवसर पर कई लोग शराब के नशे में डूबकर जश्न मनाते हैं. लेकिन, अगर आप शराबबंदी वाले बिहार में हैं और नए साल के मौके पर शराब पीने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है. दरअसल बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन, उसके बाद भी अवैध तरीके से शराब बनाने और पीने का काम चोरी छिपे किया जा रहा रहा है. हालांकि, समय-समय पर ऐसा करने वाले लोगों पर उत्पाद विभाग और पुलिस टीम की कार्रवाई भी देखने को मिलती है. ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे खुशरुपुर से सामने आया है, जहां नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है.
दरअसल उत्पाद एवं मध निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खुसरूपुर के खिरोधरपुर गंगा पार वैशाली जिले के दियारा इलाके में छापेमारी कर नकली शराब बनाने के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उत्पाद एवं मध निषेध की टीम ने मौके से 260 लीटर स्प्रिट, भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, पैकिंग मशीन, शराब बनाने में प्रयुक्त होम्योपैथिक दवा के अलावा 91 बोतल नकली शराब भी बरामद किया है.
नजारा देखकर उत्पाद विभाग के अधिकारी भी हैरान
हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गए. बताया जाता है कि उत्पाद एवं मध निषेध की टीम को गुप्त सूचना मिली की खुसरूपुर के सामने गंगा पार वैशाली इलाके में अवैध शराब कारोबारियो द्वारा नकली शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना मिलते ही उत्पाद एवं मध निषेध की टीम ने रेकी कर छापेमारी कर नकली शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया. इस दौरान मौके की तस्वीरें देखकर उत्पाद विभाग की टीम भी हैरान रह गयी. मौके से नकली शराब बनाने के लिए 260 लीटर स्प्रिट, भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, पैकिंग मशीन, डिटर्जेंट, शराब बनाने में प्रयुक्त होम्योपैथिक दवा के अलावे 91 बोतल नकली शराब भी बरामद की गयी है.
ब्रांडेड के नाम पर बेची जा रही नकली शराब
उत्पाद एवं मध निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश की माने तो अवैध शराब कारोबारियो द्वारा ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था. सहायक आयुक्त ने अवैध शराब कारोबारियो की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड