CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बिहार, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के दौरान बिहार के कई जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए शनिवार के लिए 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी 19 मई तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज से चक्रवातीय परिसंचरण यानी एक साइक्लोन सरकुलेशन पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड की ओर जा रहा है। इसके साथ ही एक टर्फ लाइन दक्षिणी असम से पूर्वी यूपी, बिहार से गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक के कारण कई जिलों में वर्षा की भी संभावना है। पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में हीट वेव के साथ ही अचानक मौसम बदलने की भी संभावना व्यक्त की गई है और बारिश होने की संभावना जताई गई है. शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश होने के आसार हैं।