सत्य - मर्यादा और प्रेम का आचरण कर अपने जीवन को सफल बनाने का दिया संदेश
ग्राम कनकी में परमात्मा एक सेवकों की त्रेमासिक चर्चा बैठक हुई संपन्न,हजारों सेवक सेविकाएं हुए शामिल
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, नगर मुख्यालय से 15 किमी. दूर ग्राम पंचायत कनकी में स्तिथ मंडी प्रागण में प. पु. परमात्मा एक सेवक मंडल नागपुर के निर्देशानुसार त्रेमासिक चर्चा बैठक आहुत हुई। आयोजित यह चर्चा बैठक वरिष्ठ मार्गदर्शक भैयालाल जी हलमारे, मार्गदर्शक टीकाराम करकाड़े, बालाघाट कार्यकर्ता एम एल बिसेन, भरवेली कार्यकर्ता राधेश्याम कनोजे, कोसमी कार्यकर्ता सुरेंद्र नगपुरे, ददिया कार्यकर्ता धनीराम भोयर, गर्रा कार्यकर्ता लालदास बारेकर, बघोली कार्यकर्ता दिलीप बारेकर, बहेगांव कार्यकर्ता सोमेश्वर उके, पिपरिया छिंदलई कार्यकर्ता लकेश सार्वे, मोहगांव ध. कार्यकर्ता फूलचंद बरैया, खंडवा कार्यकर्ता कोलते जी, दिनाटोला उकवा कार्यकर्ता फूलचंद मालाधारी, सुरेश चौरे, रुपसिंह अडमे, ग्राम पंचायत कनकी सरपंच दुर्गा पगरवार, उपसरपंच बुधराम भोयर, मंडी उपाध्यक्ष नेतलाल ठाकरे जी के मुख्य आतिथ्य एवं सहित हजारों की संख्या में शामिल सेवक-सेविकाओं की प्रमुख उपस्थिति में प्रारम्भ हुई। आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने दुःखी गरीब अज्ञानी व्यक्ति को निष्काम भाव से सुखमय जीवन जिने की प्रेरणा देने वाले, बुरे व्यसन अंधश्रद्धा से मुक्त करने की शिक्षा देने वाले मानव धर्म के संस्थापक महान त्यागी बाबा जुमदेवजी के बताएं 4 तत्व, 3 शब्द, 5 नियमों पर चलते हुए सत्य - मर्यादा और प्रेम का आचरण कर अपने जीवन को सफल बनाने का दिया संदेश दिया गया।