झाबुआ में माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन कार्यशाला आयोजित
शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन के बारे में बताया गया
CURATED BY – SURESH MULEWA | CITYCHIEFNEWS
झाबुआ, शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के तहत जिले की मिशन महिमा कार्यक्रम के अंतर्गत माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया था। कार्यशाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कॉलेज के शिक्षक भी शामिल हुए। इस कार्यशाला में उन्हें किशोरावस्था, शरीर रचना, माहवारी चक्र, अनियमितता, दर्द, माहवारी स्वच्छता, माहवारी को सुरक्षित तरीके से प्रबंधित करने के लिए माहवारी उत्पाद एवं भावनाओं के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने माहवारी स्वास्थ्य उत्पादों के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुकता दिखाई। उन्होंने माहवारी स्वास्थ्य चक्र, माहवारी धर्म उत्पादों और स्वच्छता से संबंधित प्रश्न पूछे। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को अपने शरीर के बारे में अधिक आश्वस्त करना और माहवारी को गरिमा के साथ प्रबंधित करने में सक्षम करना था।
कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर के निर्देशन में चल रहा जिला कार्यक्रम मिशन महिमा किशोरियों और युवा महिलाओं की माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन संबंधित जानकारी को बराने पर ध्यान केंद्रित करते है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें। इसके साथ ही, यह स्कूल,अन्य संस्थानों और समुदायों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के पर आधारित संरचना को मजबूत और विस्तारित करने के लिए सक्षम वातावरण पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड