CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिलने से परेशान दलित परिवार के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को ग्राम फावका निवासी दर्जनों दलित परिवार के लोग प्रांतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव के जिम्मेदारों ने पात्र लोगों का नाम हटाकर अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। वहीं मामले में बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मालवीय का कहना है कि जातिगत पक्षपात के चलते दलितों को योजना से वंचित रखा गया है। यदि पीडि़तों को न्याय नही दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।