CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शाजापुर नवरात्रि की पंचमी को मां कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा पिछले 10 सालों से मां कनकेश्वरी के दरबार पहुंचकर उन्हें आस्था का भोग लगाया जाता है। इस बार यह यात्रा अपने 11 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर भावसार धर्मशाला स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर परिसर में भक्त मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सफल आयोजन के लिए चर्चा करने के साथ ही समिति पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। 
गौरतलब है शहर से 9 किमी दूर ग्राम करेड़ी स्थित मां कनकेश्वरी के दरबार में इस बार भी मां कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा चुनरी ओढ़ाई जाकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शारदेय नवरात्रि की पंचमी पर विगत 10 वर्षों से लगातार मां कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाती है। जो इस बार 11वे वर्ष में 7 अक्टूबर को यात्रा निकाली जाएगी। 

बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई
यात्रा के लिए भावसार धर्मशाला स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर परिसर में गत दिवस आयोजित बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक मे पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चद्रवंशी,तुलसीराम जी भावसार, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रामवीरसिंह सिकरवार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष नागर, शिवाजी सोनी, विजय जोशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, गिरीश भावसार,कैलाश सेन, महेश प्रजापतिशीतल भावसार, मनोहर विश्वकर्मा,  अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। संचालन उमेश टेलर ने किया तथा आभार भावसार समाज अध्यक्ष श्री तुलसीराम भावसार ने माना। 
यह रहें उपस्थित
इस अवसर पर सर्वश्री अशोक भावसार, पवन तंवर, राजेश परमार, गोविन्द कसेरा, चिनेश जैन, पंकज भावसार, राकेश राठौर, सतीश राठौर, अजय चंदेल, प्रहलाद भावसार, महेश परमार, महेश भावसार, श्याम शर्मा, संतोष भावसार, रामदयाल पाटीदार, अभय भावसार राजेंद्र बराडे, सुशील माथुर, संजय उदासी, सत्यनारायण कसेरा, राजू चौहान, मुकुंद भावसार, जीतेन्द्र भावसार सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी, मातृशक्ति सदस्य व गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थी। 
अखाड़ों के उस्तादों व शस्त्र मे निपुण बालिकाओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर बैठक में अखाड़ों के उस्तादों सहित हिंगलाज शस्त्र कला मंडल की बालिकाओं को भी शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इनमे प्रमुख रूप से अवनि भावसार, प्रथा भावसार, मिष्टी भावसार, प्रांजल भावसार, ताशी भावसार, मान्या भावसार, अवनि भावसार, गीतांशी भावसार, अनुष्का भावसार, धानवी भावसार रही।वहीं अखाड़े के उस्ताद को भी साफा बांधकर सम्मानित किया गया। जिनमे प्रमुख रूप से श्री राजू गवली,श्री तुलसीराम जी भावसार,श्री घनश्याम कुशवाहा, श्री संतोष मेवाड़ा, श्री हरि पहलवान, श्री विजय प्रजापति,श्री मोहन देवतवाल,श्री रोहित मालवीय, श्री विशाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, श्री बालकृष्ण यादव,  श्री मिथुन शर्मा, श्री संतोष धारवे,श्री कमलेश अटेरिया, श्री आलोक पारछे प्रमुख रहें।
मां का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी यात्रा
यात्रा संयोजक रामचंद्र (मुन्ना) भावसार ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे यात्रा की शुरूआत सोमेश्वर महादेव मंदिर स्थित माता की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर की जाएगी। इसके बाद चौक बाजार, ग्राम गिरवर, जादमी होते हुए सभी श्रद्धालू पैदल यात्रा कर मां के दरबार पहुंचेंगे। जहां मां कनकेश्वरी को चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री भावसार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व जिलों से भी श्रद्धालू शामिल होकर माता की आराधना करेंगे। शोभायात्रा प्रभारी तुलसीराम भावसार ने चुनरी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा धर्मप्रेमीजनों से सम्मिलित होकर यात्रा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।