स्वतंत्रता दिवस परेड को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक संपन्न
परेड में पुलिस दल के साथ एनसीसी, स्काउट गाईड एवं शौर्यदल के प्लाटून रहेंगे सम्मिलित
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, आज दिनांक 08/08/24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने वाले प्लाटून शौर्यदल, एनसीसी एवं स्काउट गाईड के प्रशिक्षकों / को – ऑर्डिनेटर की मीटिंग ली गई।मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर श्री मुकेश वैश्य, सूबेदार नृपेन्द्र सिंह, महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती समीना परवीन, श्रीमति भावना शर्मा, महाकाल स्कूल से श्रीमती अंजुम आरा, सीएम राईज स्कूल मैहर से एनसीसी ऑफीसर श्री अर्जुन तिवारी एवं दीपेन्द्र मिश्रा, सरस्वती उ.मा.विद्यालय मैहर से श्री अनिरूध्द चर्तुवेदी एवं अनुरोध खरे सम्मिलित हुए। मैहर जिले के गठन उपरांत जिले में स्वतंत्रता दिवस परेड का प्रथम अवसर है जिसमें पुलिस दल के साथ एनसीसी, स्काउट गाईड एवं शौर्यदल के प्लाटून सम्मिलित रहेंगे। परेड में भाग लेने प्लाटून को परेड की कार्यवाही से अवगत कराया जाकर उनकी रिहर्सल कराई जाएगी। ताकि परेड मे एकरूपता, अनुशासन एवं लयबद्घता बनी रहे । अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लाटून को पुरूष्कृत किया जायेगा।